हरियाणा के युवकों के पास से मिले मोबाइल की जब जांच की गई तो पुलिस चौंक गई। वाट्सएप पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का हिसाब मिला। पूछताछ करने पर पता लगा कि शराब से संबंधित है। इस सिंडिकेट ने पिछले एक वर्ष में 10 बार से अधिक यहां विभिन्न माध्यम से शराब की बड़ी खेप की आपूर्ति की है।
ट्रक और लग्जरी कार से इसकी आपूर्ति की गई हैै। इनके मोबाइल से कई शराब धंधेबाजों के नंबर मिले हैं। जिसपर लेनदेन का जिक्र है। ये सभी नंबर हरियाणा और कुछ स्थानीय धंधेबाजों के बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी नंबरों की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इनकी पहचान हरियाणा सोनीपत के साहिल कुमार, सोनू कुमार, करनाल के जितेंद्र कुमार और हथौड़ी के धीरज कुमार के रूप में हुई है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले सदर पुलिस ने भी शराब के साथ हरियाणा के युवकों को गिरफ्तार किया था।