राजद नेता ने कहा इनके पास ना तो कोई नीति है,ना ही कोई सिद्धांत और ना ही कोई स्टैंड है
दरभंगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्व में सबसे ज्यादा पलटने वाला नेता बन चुके हैं। इनके पास ना तो कोई नीति है ना ही कोई सिद्धांत है और ना ही कोई स्टैंड है।ये कब क्या बोलते हैं और कब क्या करते हैं इन्हें भी नहीं पता।उक्त बातें रविवार को बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ कुमार गौरव ने कही। दरभंगा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गौरव ने आगे कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव एवं राजद के युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुख्यमंत्री ने धोखा दिया है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन का मुख्यमंत्री घूम-घूम कर प्रचार करते रहे और सभी विपक्षी पार्टियों को एक करने का नाटक कर रहे थे।उनका यह नाटक गठबंधन के नेता पहले से ही जान और समझ रहे थे इसलिए उन्हें कोई बड़ा पद नहीं दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री को इंडिया गठबंधन से अलग होने से गठबंधन और राजद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि उनके छल कपट के कारण गरीब अल्पसंख्यक दलित महादलित अगड़ा और पिछड़ा एकजुट होंगे।और 2024 में बिहार में 40 लोकसभा सीट राजद के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन जीतेगी और 2025 में तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व में बिहार में बहुमत की सरकार राजद बनाएगी। इस मौके पर उनके साथ राजद नेता हनुमान ठाकुर,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष यासमीन खातून,गोपाल लाल देव,सुजीत गौरब,हरेराम लाल देव,राम बाबू लाल देव,सत्यनारायण लाल देव,राहुल प्रसाद,देवराज महतो,महेंद्र पासवान,नीरज यादव,कमल यादव,महेश लाल देव,पिंकी देवी,बिनोद लाल देव,मो अंजार, मो जफर,राजाराम लाल देव,संजय यादव, हेमंत यादव, नीतीश कुमार समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

