मुखिया संघ की बैठक में लिए गए आक्रोश पूर्ण फैसला

दरभंगा। किरतपुर प्रखंड मुखिया संघ की एक बैठक कुबौल ढांगा पंचायत में संघ अध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष रंजिता कुमारी ने किया। बैठक में उपस्थित मुखिया ने प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दा उठाया। मुखिया प्रतिनिधि कैलू सदा ने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को उठाया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की मनरेगा योजना में कार्यरत लेखापाल एवम पीटीए के द्वारा आपसी मिलीभगत करके पंचायत में चल रही योजना का बंदरबाट बिना मुखिया के राय के करते है। योजनाओं में भुगतान भी अपने मन से जो वायक्ति सेवा शुल्क देते है उनका करते है जो नहीं देते है उनका नही करते है। वही पंचायत में प्रतिनियुक्ति कर्मी पंचायत में नहीं आते है। लूट खसोट इस तरह से व्याप्त है की कार्य करना दुष्कर हो रहा है। रसियारी पौनी पंचायत के मुखिया सह संघ उपाध्यक्ष फेकन कामती ने कहा की पंचायत समिति के द्वार बिना पंचायत से एन ओ सी लिए पंचायत की योजना को अतिक्रमित कर उस पर अवैध रूप से योजना करते है । सभी कर्मी का उपस्थित मुखिया को देना है लेकिन आज तक कोई कर्मी ने मुखिया से उपस्थिति लिए बगैर बिना ड्यूटी के भुगतान पा रहे है। खैसा जमालपुर की मुखिया सह संघ सचिव अकबरी तलक ने कहा की प्रखंड के सभी अधिकारी अपने मन से सभी कार्य को अंजाम देते है। मुखिया जी को अपने मुखिया होने का एहसास तक नहीं होने देते है। पंचायत में कार्यरत बी एफ टी महादेव यादव के द्वारा पंचायत में चल रही योजनाओं में काम कर रहे लेवर मेट से अवैध उगाही की जाती है। इसकी शिकायत कई बार कार्यक्रम पदाधिकारी से की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक में सर्वसमती से फैसला लिया गया। की सभी मामले को समंधित अधिकारी के पास उठाया जाएगा। नही सुधार होने के स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कुबौल ढांगा पंचायत की मुखिया सह संघ अध्यक्ष रंजीता कुमारी,नरकटिया भंडारिया पंचायत के मुखिया नरेश यादव,किरतपुर पंचायत के मुखिया बबिता देवी, तरवारा झगड़ुआ पंचायत के मुखिया रामप्रसाद सदा, झगरुआ पंचायत के मुखिया मो. आदिल मौजूद थे तृप्ति नारायण यादव, बबन यादव श्रीकत यादव,भंडारी यादव फकीर आलम चंदन कुमार मो नसीम कैलु सदा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *