मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की तैयारी पूरा, 26 मार्च को होगा प्रमंडलीय मीडिया कप का उद्घाटन

मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की तैयारी पूरा, 26 मार्च को होगा प्रमंडलीय मीडिया कप का उद्घाटन

 

दरभंगा ।मीडिया स्पोर्टर्स क्लब की ओर से डा. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 15 वीं मीडिया कप 2022 का उद्घाटन 26 मार्च को सुबह 8 बजे होगा। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से 01 अप्रैल तक खेला जायेगा।

मीडिया स्पोर्टर्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित 15 वीं प्रमंडलीय मीडिया कप 2022 के आयोजन समिति के अध्यक्ष गुंजन कुमार एवं महासचिव अमित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उद्घाटन के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के. सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. मुश्ताक अहमद, कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा एवं वित्त परामर्शी कैलाश राम ने अपनी उपस्थिति की अनुमति मीडिया स्पोर्टर्स क्लब को प्रदान की है ।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों को प्रवेश दिया गया है, जिन्हें दो पुलों में विभाजित किया गया है । प्रतियोगिता का फाइनल मैच 01 अप्रैल को सुबह 8 बजे से खेला जायेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *