मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सीएम कॉलेज कार्यकारणी की हुई घोषणा।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सीएम कॉलेज कार्यकारणी की हुई घोषणा।

दरभंगा: एमएसयू की ओर से शुक्रवार को सीएम कॉलेज में बैठक कर सीएम कॉलेज के 25 सदस्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस मौके पर एमएसयू के विश्वविद्यालय संयोजक अमन सक्सेना, अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, जिला कॉलेज प्रभारी अनीश चौधरी, नीरज भारद्वाज एमएलएसएम कॉलेज अध्यक्ष पिंटू ठाकुर व अमन पाण्डेय भी मौजूद रहे। सभी ने सीएम कॉलेज इकाई की घोषणा करते हुए सभी नए सदस्यों को माला पहना कर सदस्यता पत्र सौंपा।

जिसमे कॉलेज प्रभारी के रूप में रजत रंजन को कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा को रवि रंजन कुमार पिंटू कुमार व सूरज कुमार को उपाध्यक्ष नीतेश कुमार व प्रणव कुमार को सचिव रोहित पासवान आदर्श कुमार राय व मो जीशान को उपसचिव राजा बाबू को महासचिव दुर्गेश कुमार झा व संदीप सिंह को संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी मो साकिब को प्रवक्ता सुधांशु अमर को कोषाध्यक्ष सत्यम महासेठ व संतोष कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, सीता कुमारी को सीएम कॉलेज महिला अध्यक्ष रागिनी कुमारी को छात्रा प्रमुख बनाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *