मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति भारतीय विश्वविद्यालय संघ के गवर्निंग कौंसिल के सदस्य मनोनीत।

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति भारतीय विश्वविद्यालय संघ के गवर्निंग कौंसिल के सदस्य मनोनीत।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफ़ेसर संजय कुमार चौधरी भारतीय विश्वविद्यालय संघ के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के शैक्षणिक वरीयता के आधार पर कुलपति का चयन गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में 30 जून, 2024 तक के लिए हुआ है।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ के महासचिव डॉ पंकज मित्तल, पूर्व कुलपति, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, हरियाणा ने पत्र के माध्यम से इस आशय की सूचना देते हुए संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों की ओर से गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी का स्वागत किया है और उम्मीद जाहिर की है कि उनकी सक्रियता तथा सुझावों से संघ को लाभ होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *