मिथिला विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए एक बार फिर से बढ़ाई गई तिथि।

मिथिला विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए एक बार फिर से बढ़ाई गई तिथि।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय के द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए एक बार फिर से तिथि बढ़ा दी गई है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क के साथ एडमिशन ले सकते हैं। यह तिथि 22 सितंबर से 27 सितंबर तक ₹100 विलंब शुल्क के साथ निर्धारित की गई है। इसको लेकर महाविद्यालय के द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

महाविद्यालय के द्वारा नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने साथ प्रवेश पत्र की छाया प्रति, फर्स्ट और द्वितीय सेमेस्टर के नामांकन रसीद की छाया प्रति और साथ ही पासपोर्ट साइज का दो रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है इसमें फॉर्म भरने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट द्वितीय सेमेस्टर के 2022 से 24 और चतुर्थ सेमेस्टर के 2021 से 23 तक के छात्र फॉर्म भर सकते हैं तथा साथ ही 75% की उपस्थिति अनिवार्य है

जानकारी होगी 23 सितंबर से मूल्यांकन का काम होना है जिसको लेकर अगले आदेश तक महाविद्यालय के द्वारा वर्ग संचालन सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक किया जाएगा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *