मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा श्री परिमल द्वारा बताया गया कि मिथिला लोक उत्सव-2024 के अवसर पर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान), लहेरियासराय में कबड्डी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता का जिला खेल संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने उद्घाटन किया तथा उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने बच्चों के माता-पिता, उनके शिक्षक एवं खेल गुरु के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल मानव जीवन की संजीवनी, देशभक्ति का पाठ पढ़ने वाला गुरु एवं हर परिस्थिति में नहीं डिगने वाली अक्षय शक्ति प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि खेल की ऊर्जा ऐसी होती है, कि वह विषम परिस्थिति में भी अपने स्वस्थ तन एवं मस्त मन के आधार पर अपना लक्ष्य प्राप्त करता है।

जिला खेल संघ, दरभंगा के सचिव जितेन्द्र सिंह ने खेल के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न उपलब्धियाँ और प्रतिष्ठा के लिए कठिन मेहनत करने का खिलाड़ियों से आग्रह किया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला खेल प्रेमी, तकनीकी के रूप में पवन कुमार, कार्यालय कर्मी संजीव कुमार, बलदेव मेहता, राजीव कुमार, शिक्षक सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उत्साह पूर्वक मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर आयोजित कबड्डी (बालक एवं बालिका) खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

दरभंगा जिला के 100 से अधिक इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच पदक प्राप्त करने की होड़ लगी थी।

पदक विजेता बालिका वर्ग में एकलव्य केन्द्र, दरभंगा विजेता एवं बाल भवन, किलकारी उप-विजेता रही।  बालक वर्ग में बाल भवन किलकारी विजेता एवं एम.एल एकेडमी उप-विजेता रही।

खिलाड़ियों को स्थानीय प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा मेडल ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

वहीं इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का मार्ग-दर्शन वरीय उप समाहर्त्ता, दरभंगा टोनी कुमारी द्वारा किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *