बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया है कि रामनवमी के दिन से राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नवादा, नालंदा समेत अन्य जिले शामिल हैं। रामनवमी 30 मार्च को है। इससे रामनवमी की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में 10 से 50 एमएम तक बारिश की संभावना है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का होने वाला है।
इसकी वजह है कि बारिश के साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने के आसार है।
दरअसल, बिहार में बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और टर्फ लाइन है। बिहार की हवा में उमस अधिक है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 80 से 95 प्रतिशत तक नमी दर्ज किया जा रहा है। इससे बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इस बारिश से बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसानदेह है। 15 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि के कारण फसलें खेतों में गिर जाएंगी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचे। मौसम खराब होने के दौरान खेतों में काम कर रहे हैं, तो शीघ्र पक्के घर में आ जाए। किसी भी परिस्थिति में पेड़ के नीचे खड़ा होने से बचे और मौसम साफ होने का इंतजार करें।
