माइक्रो फाइनेंस कंपनी एजेंट को लूटने आए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

माइक्रो फाइनेंस कंपनी एजेंट को लूटने आए बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बांका : लूट की फिराक में बैठे एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने धर लिया। चारो बदमाश एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने की योजना में थे।

इसी बीच झारखंड के पड़ैयाहाट पुलिस ने चारो को कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना से गिरफ्तार कर लिया। ये सभी क्षेत्र के केरवार गांव के कट्ठा के साथ पकड़े गए।

पड़ैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद यादव ने बताया कि पोडै़याहट थाना क्षेत्र के करूडीह पक्की सड़क के पास पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 5 व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे।

शंका होने पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौतम कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह, अशोक सिंह, शत्रुघ्न कुमार और उज्जवल कुमार सिंह शामिल है। सभी जयपुर थाना क्षेत्र के केरवार गांव के रहने वाले है।

बदमाशों ने बताया कि गांव में लोन कलेक्शन करने वाले माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट उनका टारगेट था। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, एक कट्टा, 3 मोबाइल जब्त किया है।

जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बदमाशों की पहचान होने पर उनके घर छापेमारी भी की। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *