मांगों को लेकर पारा मेडिकल के छात्रों ने डीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: बिहार पारा मेडिकल काउंसिल का गठन करने, लंबित परीक्षाफल प्रकाशित करने, परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति करने, इंटर्नशिप की राशि शीघ्र मुहैया कराने तथा पारा मेडिकल छात्रों का सत्र नियमित करने समेत अन्य मांगो को लेकर राज्य भर के पारा मेडिकल छात्रों ने डीएमसीएच परिसर से गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला।

आक्रोश मार्च निकालकर छात्रों ने अधीक्षक एवं प्रिंसिपल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया तथा मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों ने कहा कि यदि दस मई तक मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करके सूबे के समस्त मेडिकल कॉलेज के ओपीडी को बंद करा दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं शिक्षा मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *