महिला को दी खौफनाक मौत, जीभ और प्राइवेट पार्ट काटा, जानिए…

महिला को दी खौफनाक मौत, जीभ और प्राइवेट पार्ट काटा, जानिए…

खगड़िया में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। 4 लोगों ने शनिवार शाम अकेली महिला को जमकर पिटाई की। फिर चाकू से उसकी आंख निकाली दी। जीभ और प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान महदीपुर पंचायत के वार्ड-5 निवासी स्व. बबलू सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है। महिला अपने घर से 5 किलोमीटर दूर बहियार स्थित खेत की जुताई करवाने गई थी। घटना पसराहा थाना क्षेत्र के बहियार गांव की है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला का पड़ोसियों से 5 बीघा जमीन की विवाद चल रहा है। 9 साल पहले उसके पति और देवर की भी जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं, घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए है। पसराहा थाना के पास एनएच-31 पर महिला के शव को रख कर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका का पड़ोस के रहने वाले महेंद्र सिंह, कुलो सिंह, राजदेव सिंह, फुलुंग सिंह, शंकर सिंह और अन्य लोगों के साथ 5 बीघा जमीन की दावेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि इस जमीन विवाद की वजह से ही उसकी हत्या की गई है। मृतक महिला के पति बबलू सिंह और देवर कारे सिंह की भी जमीन विवाद में ही साल 2014 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें दूसरे पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया था। हत्या के मामले में सभी आरोपी बेल पर हैं। मृतक महिला के तीन बेटे हैं। राजा कुमार (20), ऋतु कुमार (17) और सूरज कुमार (15)। वहीं एक 18 साल की बेटी भी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *