महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित।

महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह आयोजित।

दरभंगा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।

दीक्षांत समारोह में सत्र 2021 से 2023 एवं 2022 से 2023 के परीक्षार्थियों को प्राचार्य राजकुमार ठाकुर के द्वारा सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है की दरभंगा आईoटीoआईo से पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मोहित कुमार ट्रेड मशीनिस्ट, धर्मेंद्र कुमार ट्रेड मशीनिस्ट एवं विनीत कुमार ट्रेड वेल्डर साथ ही महिला आईटीआई से सपना कुमारी ट्रेड ICTSM ,मनीषा कुमारी ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एवं निधि कुमारी ने सफलता हासिल की।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को सफल होने से संस्थान गर्व महशुश करती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फिरोज आलम,विनोद बैठा, किशोर कुमार, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, हर्ष आनंद एवं सभी कर्मी का अहम योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *