दरभंगा : मंगलवार को स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में अतिथि शिक्षक के साल 2022-2023 के टर्म के आज अंतिम कार्यदिवस के मौके पर अतिथि शिक्षक मिलन समारोह, स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बतौर प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह अपने संबोधन में कहा कि अतिथि शिक्षक के साल 2022-2023 के टर्म के आज अंतिम कार्यदिवस है। आपलोगों को मैं एक मूलमंत्र देना चाहता हूं। इस पर आप सदैव मंथन करें कि विश्वविद्यालय-महाविद्यालय ने आपको क्या नहीं दिया। दौलत, शोहरत, समाज में इज्जत हर चीज दिया और आपने विश्वविद्यालय-महाविद्यालय को क्या दिया। इस मूलमंत्र को अगर आप आत्मसात कर लेते हैं तो यकीन मानिये सदैव आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। छात्र-छात्रा महाविद्यालय की पूंजी है। उनसे हम है न कि हम से वो है। इसीलिए उसके सर्वांगीण विकास के लिये हम सबको प्रतिबद्धता सदैव बरकरार रखना है। आपलोगों ने स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण में यादगारी के रूप में पेड़ लगाया है। गाँधीजी कहते थे कि स्वच्छता में ईश्वर का निवास होता है। हम जहां जिस जगह रहते हैं वहां सदैव स्वच्छ रखना चाहिये। वृक्षारोपण से तो बड़ा कोई धर्म ही नहीं है। सभी धर्मों के मूल में कहा गया है कि प्रकृति ही ईश्वर है। इसीलिए प्रकृति को हरा-भरा रखना मानव का सर्वप्रथम कर्तव्य है। वृक्षारोपण धर्म महान, एक वृक्ष दस संतान समान होता है। शिक्षक, समाज का दर्पण होता है। अपने ज्ञानरूपी आभा से सदैव महाविद्यालय व समाज को प्रकाशमान करते रहें। अंत में आपलोगों को साल 2022-2023 टर्म के सफल कार्यकाल के लिये बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
सभी अतिथि शिक्षक ने यादगार के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण किया। स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण में सभी अतिथि शिक्षकों के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह ने भी भाग लिया।