22 अगस्त को मजदूरी करने जा रही महिला के साथ हुआ था मारपीट,न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
दरभंगा। जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव ओपी के बौराम निवासी जोगिन्दर सदा की पत्नी लक्ष्मी देवी ने गांव के ही स्व. फुल हसन के पुत्र मो. निसार अहमद व मो. सोएब आलम के पुत्र मो. अबरार आलम, मो. असरार और मो. अनवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता ने इस मामले में स्थानीय थाना द्वारा एफआईआर नहीं लिये जाने की बात कही है। पीड़िता ने कहा कि 22 अगस्त की सुबह 7 बजे वह अपने घर से मजदूरी करने जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही निसार अहमद के घर के सामने पहुंची मो. निसार ने उससे कहा कि आज मेरे धान का कमौनी करने क्यों नहीं आयी। इस बात पर मैं बोली कि आपके यहां चार दिनों का मजदूरी पहले से बांकी है, ऐसे में कौन काम करेगा आपके खेत में। इस बात पर मो. निसार अहमद गुस्सा से आग बबूला हो गया और आवाज देकर मो. अबरार आलम के सभी भाईयों को बुलाया। जिसके बाद सभी ने मुझे घेर लिया और मो. निसार अहमद मेरा बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और सभी ने मिलकर मुझे लात से मारना शुरु कर दिया। साथ ही मुझे जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए मो. निसार अहमद ने कहा कि इसे बक बक करने का मजा चखा दो। इतना सुनते ही अबरार अहमद ने मेरे कपड़े फार दिये और मेरा साड़ी खोल कर फेंक दिया और मो. निसार अहमद ने मेरे शरीर पर थूक फेंक दिया। वहीं मो. अनवर ने मेरे गला से एक चांदी का हसुली वजन लगभग 20 भरी कीमत लगभग 12,000 रुपये, चार हजार रूपया नगद और एक खुरपी कीमत लगभग 40 रूपया छीन लिया। इस घटना को अगल बगल के लोगों ने भी देखा है। घटना के दिन ही पीड़िता आवेदन लेकर बड़गांव ओपी गई लेकिन ओपी प्रभारी ने डांट फटकार कर भगा दिया। तब आवेदन लेकर हरिजन थाना गई लेकिन वहां भी आवेदन नही लिया गया लेकिन एससीएसटी थाना से बड़गांव ओपी प्रभारी को फोन किया गया तब जाकर आवेदन लिया गया लेकिन आज तक एफआईआर दर्ज नहीं किया।इस बाबत जब बड़गांव ओपी प्रभारी के मोबाईल पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आवेदन मिला है ओपी के काम में व्यस्त रहने के कारण जांच नही कर सके।मंगलवार को मामले से संबंधित स्थल पर जा कर जांच करने के बाद ही कारवाई किया जायेगा।

