भाकपा(माले) के बैनर तले राहत को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने प्रखण्ड अनुश्रवण का किया घेराव।

दरभंगा।बहादुरपुर प्रखण्ड के सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों को राहत देने, राहत सूची वंचित लोगों का नाम जोड़ने, फसलक्षति मुआवजा सम्पूर्णतः में सभी पंचायतों के बटाईदारों-किसानों को देने, जल-जमाव का निदान करने, बाढ़ का स्थायी निदान करने, प्रखण्ड के मुख्य सड़क सहित प्रखण्ड के जर्जर सड़को के निर्माण आदि सवालों को लेकर भाकपा(माले) बहादुरपुर प्रखण्ड कमिटी के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों ने बहादुरपुर प्रखण्ड अनुश्रवण का घेराव किया। घेराव का नेतृत्व खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव, हरि पासवान, गनेश महतो, विनोद सिंह और शिवशंकर लाल देव् आदि ने किया। प्रदर्शन कारी नारा लगाते हुए मीटिंग हॉल में घुस गए और पूरे बहादुरपुर प्रखण्ड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर जिला को भेजने की घोषणा सीओ द्वारा करने के बाद ही सदन से बाहर निकले। प्रदर्शन कारी अनुश्रवण की बैठक में स्थानीय विधायक- सांसद प्रतिनिधि व सत्ताधारी दल के नेताओं की अनुपस्थिति को बाढ़ पीड़ितों से गद्दारी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कारियों ने 9 सूत्री प्रस्ताव भी बाढ़ अनुश्रवण के अध्यक्ष प्रमुख व सचिव सीओ के माध्यम से सदन में रखा। उसके बाद प्रदर्शनकारी सदन से बाहर निकलकर धरना पर बैठ गए। वहाँ विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि बहादुरपुर के सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत के बगैर कोई समझौता नहीं होगा। अगर तीन दिनों में अंचल प्रशासन जिला प्रशासन से अनुमोदन लेकर सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की गारंटी नहीं करता हैं तो 27 अगस्त को एन-एच- 57 सहित सभी रोड़ को जाम किया जायेगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य नंद लाल ठाकुर ने कहा कि सभी विधायक-सांसद-व सत्ता धारी दल के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति जन सवालों से कन्नी काटने वाला ही कहा जायेगा। पूर्व प्रमुख हरि पासवान ने कहा कि बाढ़ राहत सूची में नए नाम नहीं जोड़ा जा रहा हैं। केवल सर्वेक्षण के नाम पर लोगों का कागज लेकर जनता को मूर्ख बनाया गया हैं। अगर जल्द नहीं जोड़ा गया तो आंदोलन तेज होगा। सभा को गणेश महतो, रामशंकर सहनी, शिवशंकर लाल देव्, रामवृक्ष राम, नागेंद्र यादव, सुरेश पासवान, समतोला देवी, सुनीता देवी, मो सफीकुल, ललन पासवान, महेश्वर राम, शिवबालक पासवान आदि सम्बोधित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *