भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ पनसिहा में शुरू हुआ नवरात्र।

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ पनसिहा में शुरू हुआ नवरात्र।

दरभंगा: शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार, माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ रविवार को आश्विन नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया।

जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा पंचायत के पनसिहा के ग्रामीण भक्तों, कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ यशगान गाते हुए भक्त झूमते हुए कलश यात्रा में शामिल हुए।

आचार्य डीके झा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा पनसिहा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर उसमामठ, हिम्मतपुर, मधुबन होते हुए बसतपुर के महादेव मंदिर प्रांगण में अवस्थित तालाब से कलश भर कर पुनः पूजा स्थल पर लौट गई। इसमें करीब एक हजार आठ कुमारी कन्याओं सहित महिलाओं ने भाग लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पूजा समिति के सचिव गंगा प्रसाद साहू ने बताया कि जय मां काली दुर्गा पूजा समिति द्वारा महाशक्ति की नवरात्रा के अवसर पर विशेष पूजा की जाती है। मंदिर में नवग्रह की प्रतिमा के साथ कुल सरस्वती, गणेश ,हनुमान सहित सभी देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित है। नवरात्रा के अवसर पर प्रत्येक दिन सभी देवी देवताओं के साथ मां भगवती के विशेष पूजा अर्चना व महाआरती की जाएगी। वही पहले दिन कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से देवी का आह्वान किया गया साथ ही वेदीपुजन,अखण्ड ज्योति प्रज्वलन हवन यज्ञ आरंभ किया गया । श्री प्रसाद ने बताया कि पूजा के नौ दिनों में मेला, देवी – देवताओं की झांकी सहित नेपाल के कलाकार द्वारा मैथिली गोपी चंद्र का प्रस्तुति किया जायेगा।

इस अवसर पर अनिल शर्मा, ललित मांझी, नत्थू मांझी, दारा शर्मा, रामविलास मांझी, राज किशोर मांझी, अवधेश ठाकुर, पवन मांझी, संतोष साहू आदि माता की भक्ति तल्लीन दिखे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *