बैठक परामर्शी समिति की, निर्णय लिया चाचा भतीजे ने

दरभंगा।जिले में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कई संभावित उम्मीदवार दाव खेलने में भिड़ गए है। इसी बीच बहेड़ी प्रखंड के बलिगांव समुदायिक भवन में परामर्शी समिति के अध्यक्ष मुखिया महेश लाल देव की अध्यक्षता में परामर्शी समिति की बैठक कर लिया गया । इसमें परामर्शी समिति के सदस्यों को सूचना दिए बैगेर चाचा भतीजा ने मिकलर जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया जबकि पांच वर्षों में मुखिया महेश लालदेव और उनका भतीजा डॉ कुमार गौरव इस तरह के मुद्दे को कभी नही उठाया।

बैठक में पंचायत में कोविड 19 की टीका उपलब्ध कराने की भी बात इन्होंने किया जबकि कोरोना काल का यह दूसरा वर्ष है। इन्हें अब याद आया। लंबित कबीर अंत्येष्टि , कन्या विवाह योजना व समाजिक सुरक्षा पेंशन , आपदा के तहत मृत लोगों के आश्रितों का मुआवजा देने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का लाभ दिलाने जैसे मुद्दे को पांच वर्ष बाद इन्हें याद आया क्योकि चुनाव निकट आ गया है।

खुद तो मुखिया पद पर और भतीजा जिला परिषद के पद को हथियाना चाह रहे हैं। अब मुखिया जी को अपने पंचायत के उन व्यक्तियों का याद आया जिन्हें राशन कार्ड नहीं है । जरा सोचिए पांच वर्षों में किसी गरीब का याद नही आया जिन्हें राशन कार्ड नही है। मुखिया जी के भतीजा सामाजिक कार्यकर्ता बन कर सुर्खियां बटोरने में लगे है। इनके मोबाइल पर फोन तो लगाईऐ कभी नही बात होगा और ये बन रहे सामाजिक कार्यकर्ता।

पांच वर्ष में कभी नही दिखे पंचायत के आम सभा मे लेकिन चुनाव के वक्त बैठक में भाग ले रहे है और अखबार में सुर्खियां बटोर रहें है।

उधर मुखिया जी राशन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु कई बिंदुओं पर परामर्शी समिति की बैठक में विचार विमर्श कर रहें हैं। पंचायत वासी इनके इस बैठक से हैरान हैं।

बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कुमार गौरव कहते है सभी जनता के हित के लिए पंचायत के परामर्शी समिति के अध्यक्ष कार्य करती है ।

उन्होंने सदस्यों को कहा कि किसी भी बात की समस्या हो तो समिति के अध्यक्ष से सीधे कहे कि उसका निदान हो सके । लोगों का कहना है कि पांच वर्ष में तो कुछ नही किये अब क्या निदान करेंगे।

इस बैठक में पंचायत सेवक तेज नारायण यादव , लेखापाल सह आईटी सहायक हिमांशु शेखर , कार्यपालक सहायक सुनीता कुमारी सहित पंचायत परामर्शी सदस्यों एवं ग्राम बलिगांव के सभी आमजन उपस्थित थे ।

यह बैठक महज एक दिखावा व अखबार की सुर्खियां बनने के लिए चार लोगों के साथ मिल किया गया। कहते है अब होगा पंचायत का विकास ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *