बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे व्यक्ति से छीने एक लाख।

बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे व्यक्ति से छीने एक लाख।

दरभंगा: जिले ने झपट्टामार गिरोह का आतंक जारी है। ताजा मामले में बिरौल थानाक्षेत्र के सुपौल बाजार के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र से बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई हाटी शाखा से निकासी कर घर जा रहे एक खाताधारी से एक लाख रुपए छीन कर फरार हो गया। इसको लेकर पीड़ित जमालपुर थाना के कोठराम गांव निवासी सिराजूर रहमान ने बिरौल थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि दिन के करीब सवा 12 बजे एसबीआई हाटी शाखा से 90 हजार रुपया अपने खाता से निकासी कर घर जा रहा था। इसी दौरान वो एक किताब दुकान पर कलम खरीदने लगा। इसी बीच एक बाइक पर सवार झपटमार गिरोह के बदमाश ने झोला लेकर भाग गया। जिसमें बैंक से निकासी की गई 90 हजार के अलावा 10 हजार रूपए एव बैंक के कागजात था।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। बाजार के दुकानों का सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *