कुछ महीनो पहले भी बढ़ई परिवार के सदस्य को हत्या कर दिया। आज तक पुलिस गुत्थी नही सुलझा सकी।
दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैना घाट निवासी 65 वर्षीय गुलटेन सदाय को बेखौफ अपराधियों ने मौत के घाट उतारा। शव को धान की खेत में फेंका। इंसाफ मंच के नेता मकसूद आलम उर्फ पप्पू खान ने मीडिया को बताया कि स्वर्गीय रूप लाल सदाय का पुत्र 65 वर्षीय गुलटेन सदाय पंचायत नैनाघाट के रन्ना गांव निवासी को निर्मम हत्या कर शव को फेंक दिया।बताया जा रहा है की प्रत्येक दिन की भांति शनिवार को अपने गांव रन्ना
से नैना घाट गया था लेकिन देर रात तक घर वापस नही लौटा तो परिजन खोजबीन किया लेकिन नही मिला।सोमवार की सुबह नैना घाट से रनना गांव जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे ब्रह्मस्थान के निकट सड़क किनारे धान के खेत में शव मिला।
शव को खेत में देख लोगों ने हल्ला किया तो लोगों की भीड़ जुट गया। भीड़ में से किसी ने शव को पहचान लिया तब मृतक के परिजन को सूचना दिया सूचना पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचा।इसी बीच थाना को सूचना दिया गया ।पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डी एम सी एच भेज दिया।मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया।
डर के साए में ग्रामीण
पप्पू खान ने बताया कि इस क्षेत्र के लोग डर के साए में जी रहे हैं ।इससे पहले भी एक मजदूर वर्ग के लोग को मौत के घाट उतार दिया था जिसका आज तक पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। यह दूसरी घटना लोगों के दिलों दिमाग को झकझोर के रख दिया है। आगे उन्होंने बताया इस क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की डर पहले नहीं सता रहा था लोग चाहे 12:00 बजे रात हो या 3:00 बजे की सुबह कभी भी निर्भीक होकर एक गांव से दूसरे गांव जाया करते थे। लेकिन दूसरी घटना के बाद लोग डर के साए में हैं।

