बेगूसराय में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुखिया नगीना यादव की संदिग्ध हालत में सड़क हादसे में मौत हो गई। आरजेडी के नेता दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए गए थे। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे बरामद किया था। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास की है।
नगीना यादव की मौत की जानकारी मिलते ही आरजेडी के नेता सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों और राजद नेताओं ने नगीना यादव की मौत की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। राजद नेताओं का कहना है कि सड़क हादसा होने की बात बताई गई है लेकिन शरीर में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं।