बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र वाले बयान सच है तो भाजपा  संसद में कानून लेकर आए:- प्रशांत किशोर 

बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र वाले बयान सच है तो भाजपा  संसद में कानून लेकर आए:- प्रशांत किशोर 

बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र वाले बयान सच है तो भाजपा  संसद में कानून लेकर आए:- प्रशांत किशोर

दरभंगा । जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर एकदिवसीय दौरा पर दरभंगा पहुंचे,जहां उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। पत्रकार द्वारा बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई बाबा देश नहीं चलाते हैं, देश में लोकतंत्र है, वह जो चाहे बोल सकते हैं। देश किसी बाबा के कहने से नहीं चलता है, देश जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से चलता है। देश का कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता।

प्रशांत किशोर ने कहा इस लोकसभा में जनता ने दिखा दिया कि संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है, जनता ने अपने वोट से साफ स्पष्ट कर दिया है। पीके ने कहा अगर भाजपा उनके बयान का समर्थन कर रही तो मोदी और अमित शाह क्यों बोलते हैं कि हम संविधान से बंधे हुए हैं? अगर भाजपा में दम है तो संसद में कह दे कि हम हिन्दू राष्ट्र लागू करेंगे।

दरभंगा के एक भाजपा विधायक के होली के दिन मुसलमानों को घर से बाहर नहीं निकलने वाली बात पर प्रशांत किशोर ने पलटवार कर जवाब दिया कि बीजेपी के विधायक के बाप का राज है कि जो वो बोलेंगे वही लोग करेंगे। बीजेपी के विधायक लाट साहब हैं क्या कि वह जो बोलेंगे जनता वही करेगी। जनता को तय करना है उन्हें क्या करना है।

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों का मुफ्त में वोट लेने की आदत लग गई है। मुसलमानों को डराने की आदत है कि हमें वोट नहीं दोगे तो भाजपा आ जाएगी। अब मुसलमानों को विकल्प दिख गया है। जिसका नाम है जन सुराज इसलिए तेजस्वी ऐसी बयानबाजी कर रहें हैं। राजद की लालटेन के किरसान तेल है मुसलमान जिस दिन मुसलमान राजद से निकल जाएंगे उस दिन लालटेन का बूझना तय है।

प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि लोग कहते हैं दरभंगा भाजपा का गढ़ है, उन्होंने कहा कि विकल्प के अभाव में जनता भाजपा को वोट देती थी, लोगों ने लालू यादव का जंगल राज देखा था, इसी डर से भाजपा को वोट दिया जाता था। लेकिन इस विधानसभा में खास कर शहरी क्षेत्रों में इसबार सीधा मुकाबला भाजपा और जन सुराज में होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *