बहुओं के विवाद में पड़ना ससुर के पड़ा भारी, हुआ ऐसा हाल की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती।

बहुओं के विवाद में पड़ना ससुर के पड़ा भारी, हुआ ऐसा हाल की अस्पताल में होना पड़ा भर्ती।

समस्तीपुर में बच्चों के विवाद को लेकर आपस में लड़ रही बहुओं के झगड़े को छुड़ाने पहुंचे थे ससुर। लेकिन छोटी बहू ने तेज धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। ससुर को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव की है। बुजुर्ग को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में गुरुवार शाम भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में 70 वर्षीय बिंदेश्वरी राय ने बताया कि उन्हें चार पुत्र है। उनके पुत्र राजीव की पत्नी लूसी देवी और छोटा पुत्र विजय राय की पत्नी दुर्गी देवी बच्चों के विवाद को लेकर बुधवार रात आपस में झगड़ रही थी ।यह देख वह बीच बचाव करते हुए दोनों को डांट कर लगाकर अलग कर दिया। इसी बात को लेकर उसकी छोटी बहुत दुर्गी देवी नाराज हो गई थी। उसे जान मारने की धमकी भी दी थी।

बुजुर्ग ने बताया कि गुरुवार को वह अपने एक अन्य पुत्र अरुण राय के यहां चाय पीकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के मंदिर के पास उनकी छोटी बहू दुर्गी देवी ने हसुआ से उनके सिर एवं शरीर पर कई बार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल मोहिउद्दीन नगर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। बुजुर्ग को गुरुवार शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इस घटना को लेकर स्थानीय थाने को भी जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है बुजुर्ग की स्थिति गंभीर है उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के विवाद के बाद दो बहुएं आपस में लड़ रही थी। बीच बचाव करने बुजुर्ग पर हसुआ से वार किया गया है। घटना को लेकर आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *