बहादुरपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का होगा आयोजन।

बहादुरपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का होगा आयोजन।

दरभंगा: जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 06 एवं 07 दिसम्बर 2023 को अपराह्न 12:00 बजे से संयुक्त कृषि भवन परिसर,बहादुरपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया जाएगा।

कृषि यांत्रिकरण मेला में छोटे से बड़े कृषि उपकरण अनुदान व ऋण पर इक्षुक किसानों को मुहैया कराया जाएगा।

मेला में दरभंगा के विभिन्न कृषि उत्पाद व औषधीय पौधों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसल उत्पादन दर में वृद्धि को लेकर नई कृषि तकनीक व नए उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। मेला का उद्घाटन माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार ललित कुमार यादव के कर कमलों से किया जाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *