बच्चों का इंतजार खत्म, 12वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी                                      

बच्चों का इंतजार खत्म, 12वीं बोर्ड का परिणाम हुआ जारी

 

दरभंगा।सी बी एस ई 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित हो गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया। डी ए वी पब्लिक स्कूल, दरभंगा के कुल 26 विद्यार्थी बोर्ड में विज्ञान संकाय से रजिस्टर्ड हुए थे जिसमें शत प्रतिशत छात्र सफल हुए। आर्यन राज ने सर्वाधिक 447 अंक प्राप्त कर 94•4% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमारी शिवानी ने कुल 464 अंक प्राप्त कर 92•8% के साथ द्वितीय स्थान, मुग्धा वत्स ने 456 अंक प्राप्त कर 91•2% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, ओम आर्यन ने 447 अंक प्राप्त कर 89•4% के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और श्रद्धा कुमारी ने 445 अंक प्राप्त कर 89% के साथ विद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त किया। विषयवार भी बच्चों की उपलब्धि सराहनीय रही। श्रद्धा कुमारी नेअंग्रेजी में 95, आर्यन राज ने गणित में 97, ओम आर्यन ने जीव विज्ञान में 87, मुग्धा वत्स ने भौतिकी में 94, आर्यन राज ने रसायन विज्ञान में 95, आर्यन राज ने शारीरिक शिक्षा में 97 और आदर्श कुमार ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 93 अंक अधिकतम प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सबिता ने सभी छात्र – छात्राओं को, अभिभावकों को तथा शिक्षक – शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *