दरभंगा: सदर थाना के दोनार औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लावर मिल में मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार शाम हुए हादसे में मधुबनी जिले के खिरहर थाना क्षेत्र के भाला-बंदरा गांव निवासी स्व.बौआलाल पांडे का पुत्र अशोक पांडे (35) यकायक आटा चक्की मशीन के फीते में फंस गया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि गीता फ्लावर मिल में हुए हादसा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

