फोन पर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज डेस्क: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना के 112 की टीम ने फोन कर सूचना दी कि मुख्यालय से सूचना प्राप्त हुई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8997994044 से फोन कर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं पूरे मामले की सूचना मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष को प्राप्त हुई।

जिसके बाद सूचना मिलते ही तत्काल मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें जीआरपी थाना अध्यक्ष और समस्तीपुर रेल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक क्यूआरटी टीम का गठन किया गया तो वहीं दूसरी तरफ जीआरपी आरपीएफ डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर के सहयोग से समस्तीपुर स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। वहीं तलाशी अभियान के दौरान कुछ नहीं मिलने के बाद टीम ने थोड़ी राहत की सास ली इसी बीच रेल एसपी कुमार आशीष के द्वारा बनाई गई क्यूआरटी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी कर स्टेशन उड़ाने की धमकी देने वाले मोबाइल के उपयोग कर्ता को समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता गांव के वार्ड संख्या 9 से धर दबोचा।

वही गिरफ्तार आरोपी के पास से टीम ने धमकी देने में प्रयुक्त किए गए मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है जिसके बाद रेल पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ कर गिरफ्तार आरोपी को मुस्सफिल थाना के हवाले कर अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया है वही महज कुछ ही घंटों के अंदर रेल पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *