दरभंगा । जिले के सदर प्रखण्ड क्षेत्र संख्या 4/3 से जिला परिषद सदस्य पद के लिए फरहीन खातून एवं रितु रेशमी राठौड़ ने अपना अपना नामांकन आज शनिवार को दाखिल किया ।नामांकन के बाद जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार फरहीन खातून ने मीडिया से मुखातिब हो कर कही कि जनता के आशीर्वाद के कारण चुनाव के मैदान में उतरना पड़ा है। लोकतंत्र के लोक का आदेश मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन किया है। नामांकन पूर्व जिला परिषद क्षेत्र में आशीर्वाद लेने के लिए घर घर पहुँची हूँ ।क्षेत्र में लोगो का मेरे प्रति लगाव दिखा है।
छठे चरण के नामांकन के अंतिम दिन दूसरे सेट में नामांकन प्रक्रिया पूरा करूंगी। उन्होंने कहा कि
अब बारी है जनता के बीच जाकर सब का विश्वास जीतने की। हमारी नजर इलाके के विकास करने पर रहेगी। फरहीन खातून ने कहा कि जिला परिषद अधिकार क्षेत्र के तहत जो भी संभव होगा वो करूंगी। क्षेत्र का विकास पंचायत व्यवस्था के तहत जीतने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर करूंगी।
उन्होंने यह भी कही कि मेरे पति पहले ही समाज सेवा में काफी रुचि रखते है इसीलिए सेवा भाव दिमाग में है। जनता मालिक है। यकीन है कि उनका आशीर्वाद अवश्य मिलेगा। जनता के इसी भरोसा ने राजनीति में आने को प्रेरित किया है। चुनौती है उसे जरूर पार करेंगे।
भालपट्टी पंचायत के नैनाघाट गांव निवासी फरहीन खातून पति पप्पु खान कहते हैं कि शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर गांव गली मोहल्ले में सड़क या नाला हो हर क्षेत्र में काम करने को उत्सुक हूँ।
उन्होंने उम्मीद व्यक्त किया कि सदर क्षेत्र संख्या 4/3 की जनता इसबार भारी मतों से विजय बनाएगी।