प्रखण्ड स्तरीय केन्द्रों पर कोई भी व्यक्ति ऑन द स्पॉट टीका लगवा सकता है
दरभंगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिहार में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दरभंगा प्रखण्ड क्षेत्र में दिनांक 29 जुलाई को Covaxin के लिए कुल – 15 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं।
इन 15 टीकाकरण केन्द्रों पर को-वाक्सिन का टीका ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।
अलीनगर प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अलीनगर, हनुमाननगर प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नरसरा, गौड़ाबौराम प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आधारपुर, केवटी प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रैयाम, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी प्रखण्ड के सी.एच.सी., बहेड़ी, बिरौल प्रखण्ड के सी.एच.सी., बिरौल, घनश्यामपुर प्रखण्ड के सी.एच.सी., घनश्यामपुर, जाले प्रखण्ड के ए.एन.एम स्कूल, जाले,
मनीगाछी प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनीगाछी, तारडीह प्रखण्ड के मध्य विद्यालय ठेंगहा तथा सिंहवाड़ा प्रखण्ड के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या – 70 धनकौल, आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या – 61 अरई, मध्य विद्यालय, सिरहुल्ली एवं सी.एस.सी सिंहवाड़ा में टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। इन टीकाकरण केन्द्रों पर पहला एवं दूसरा टीका दिया जाएगा। जिन लोगों को कोबेक्सिन का पहला डोज लेना है, वे इन टीकाकरण केन्द्र पर जाकर को वैक्सीन का पहला डोज का टीका लगवा सकते हैं।