पूरक आहार दिवस के साथ गृह विज्ञान विभाग में पोषण सप्ताह का हुआ समापन।

 

मिथिला विश्वविद्यालय की शोधार्थियों व छात्राओं का हो सर्वांगीण विकास:- डॉ० दिव्या रानी हंसदा।

 

दरभंगा । विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में “पूरक आहार दिवस” का आयोजन किया गया। यह पोषण सप्ताह विभागाध्यक्ष डॉ० दिव्या रानी हंसदा के नेतृत्व में हुई।
इस मौके पर बोलते हुए गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ० दिव्या रानी हंसदा ने कही कि आज पोषण सप्ताह का समापन पूरक आहार दिवस के साथ हुआ है।विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग के द्वारा पोषण सप्ताह के पहले दिन 1 सितंबर को डेजर्ट व स्वीट मेकिंग, 2 सितंबर को ट्रेडिशनल कुकिंग, 3 सितंबर को सलाद मेकिंग व ड्रेसिंग, 4 सितंबर को चिकित्सीय आहार, 6 सितंबर को हेल्दी स्नैक्स व आज 7 सितंबर को रेड्डी टू कूक एंड पूरक आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरा सदैव से एक ही लक्ष्य है कि मिथिला विश्वविद्यालय की शोधार्थियों व छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो। इसके लिये मैं सदैव प्रयत्नशील रहती हूं। मैंने पोषण सप्ताह का आयोजन किया जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा जिसका श्रेय विभाग की सभी शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मी को जाता है। मैं इस अवसर पर विभाग की सभी शिक्षिकाओं व कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहती हूं। उन सब के सहयोग के बल पर ही विभाग इस कार्यक्रम को करने में सफल रहा।
*मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर की प्रो० उषा सिंह ने कही कि पूरक आहार नवजात बच्चों के लिये एक सर्वोत्तम आहार है। जन्म के 6 माह बाद नौनिहालों को मां के दूध के साथ-साथ पूरक आहार देने की शुरुआत होती है। पूरक आहार बच्चों के लिये क्या-क्या होना चाहिये। इसके लिये समाज में आज भी जागरूकता की जरूरत है। होम साइंस की छात्राएं व शोधार्थी का समाज में इस चीज के जागरूकता के लिये अहम योगदान साबित हो सकता है।
इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। शोधार्थी मीनाक्षी कुमारी-नंदिनी कुमारी के द्वारा सूजी-मखाना-बादाम-काजू का स्टॉल, ममता कुमारी के द्वारा होम मेड सेरेलक्स व मिक्स फ्रूट खीर, इंदु कुमारी के द्वारा होम मेड सेरेलक्स व मखाना खीर, दुर्गा कुमारी के द्वारा मखाना खीर, सूजी हलवा, नेपाल का प्रसिद्ध फांफर (कट्टू) आटा का हलवा, मूंग दाल, बादाम शेक, ऑरेंज जूस व बेदाना जूस, वंदना कुमारी के द्वारा रागी-मूंगफली-मखाना, गुर व गाय के दूध का खीर, चावल व भुना चना का खीर, कांति नंदन के द्वारा मॉम्स मैजिक खिचड़ी व मॉम्स मैजिक स्मूदी, नेहा साहनी के द्वारा होम मेड इंस्टेंट सीरियल्स स्मूदी व इंस्टेंट सेरेलक्स, नेहा रानी के द्वारा मल्टीग्रेन एंड ड्राइफ्रूट्स पोषण आहार और इंस्टेट मिक्स खिचड़ी लगाई गई। वालेंटियर के रूप में वर्षाना कुमारी, नंदिनी कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, शशि कला, नंदिनी कुमारी, नूतन कुमारी व वैदेही कुमारी शामिल हुई।*
*पोषण सप्ताह में जजेज के रूप में 1 सितंबर को डॉ० अरुणिमा सिन्हा व डॉ० पुनीता झा, 2 सितंबर को डॉ० प्राची मारवा व  किरण, 3 सितंबर को डॉ० पारुल बनर्जी व डॉ० ममता स्नेही, 4 सितंबर को डॉ० श्यामा चौधरी व डॉ० निर्मला झा, 6 सितंबर को डॉ० मंजू झा व डॉ० ममता स्नेही व 7 सितंबर को प्रो० उषा सिंह व डॉ० एन चंदा उपस्थित थी।

पोषण सप्ताह में 1 सितंबर को डेजर्ट मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार कांति नंदन, द्वितीय पुरुस्कार चेतन व शालिनी, तृतीय पुरुस्कार नेहा साहनी व मीनाक्षी कुमारी जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार ममता कुमारी, द्वितीय पुरुस्कार अनु कुमारी स्नेहा व ज्योत्स्ना यादव व तृतीय पुरुस्कार अरुणिमा व दुर्गा को मिला। 2 सितंबर को ट्रेडिशनल कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार सुलोचना कुमारी व नेहा रानी, द्वितीय पुरुस्कार मीनाक्षी कुमारी व तृतीय पुरुस्कार मीरा कुमारी को मिला। 3 सितंबर को सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार नेहा रानी, द्वितीय पुरुस्कार अरुणिमा राय व तृतीय पुरुस्कार सुलोचना कुमारी और सलाद ड्रेसिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार रजनी कुमारी, द्वितीय पुरुस्कार कांति नंदन व तृतीय पुरुस्कार ज्योत्स्ना यादव को मिला। 4 सितंबर को चिकित्सकीय आहार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दुर्गा कुमारी व नेहा रानी, द्वितीय पुरस्कार कांति नंदन व मीनाक्षी कुमारी और तृतीय पुरस्कार रजनी कुमारी व इंदु कुमारी को मिला। 6 सितंबर को हेल्दी स्नेक्स मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दुर्गा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सुलोचना कुमारी व तृतीय पुरस्कार नेहा रानी व मोनी कुमारी और रेसिपी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कांति नंदन, द्वितीय पुरस्कार मीनाक्षी कुमारी व तृतीय पुरस्कार अरुणिमा राय व अर्चना कुमारी को मिला और आज 7 सितंबर के पूरक आहार प्रतियोगिता का रिजल्ट लंबित रहा जो कल घोषित कर दी जायेगी।
इस दौरान विभाग की सभी शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग  गणेश पासवान ने दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *