पुलिस की दहशत का शिकार हुआ युवक, गड्ढे में कूदकर दी जान, लोगों ने किया सड़क जाम।

पुलिस की दहशत का शिकार हुआ युवक, गड्ढे में कूदकर दी जान, लोगों ने किया सड़क जाम।

बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा थाना पुलिस की दहशत ने एक शराबी की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बेनीपुर बिरौल पथ को घंटों जामकर सरकार एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

परिजनों के अनुसार मंगलवार की देर शाम बहेड़ा थाना पुलिस की गस्ती जीप को रुकते ही जयंतीपुर दाथ गांव में ताड़ीखाना के समीप खड़े तीन युवक ने भागने लगे। जिसमें दो युवक तो भाग निकले, वही तीसरा युवक सत्य नारायण महतो गहरे गड्ढे भरी पानी में घुस गया और पुलिस उन लोगों को खदेड़ कर लौट गई।

इस दौरान तीनों शराबियों में रंजीत सहनी एवं संजीत साहनी तो भागने में सफल रहे। लेकिन सत्यनारायण महतो जो कथित तौर पर जयंतीपुर दाथ में ताड़ी खाना चलाते हैं वह गहरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच फंस गए। जिसमें उसकी डूब कर मौत हो गई। आज खोजबीन के क्रम में लोगों ने उसकी लाश बरामद की। जिससे गांव में आक्रोश फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपुर बिरौल पथ को शव के साथ जाम करते हुए सरकार एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना अध्यक्ष बीके ब्रजेश एवं अलीनगर अंचल अधिकारी अजय राठौर घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शव को अंत परीक्षण हेतु डीएमसीएच भेज दिया है। वही इस मामले मे थानाध्यक्षय ने बताया कि पुलिस वहा नहीं गयी थी। हो सकता है उस वक्त वहा पुलिस गस्ती कर रही हो और ये लोग गाड़ी देख भागे हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *