पुलिस की गोली से घायल 45 दिनों तक जिंदगी-मौत से जूझता रहा सुधीर; 3 बहनों में इकलौता भाई था।

बिहार के जहानाबाद में पुलिस की गोली से घायल युवक की 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 मार्च को तेलहाड़ा थाना के कोरथु गांव निवासी सुधीर जहानाबाद में पुलिस की गोली का शिकार हो गया था। तब से युवक इलाज का पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सुधीर की मां ने छठ पूजा की थी। छठ पूजा संपन्न होने के बाद युवक फल लाने के लिए जहानाबाद जिले के एक बाजार में गया था। ओकरी गांव के अनंतपुर गांव के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वहीं से सुधीर गुजर रहा था, जैसे ही उसने पुलिस चेकिंग देखी तो वह डर गया। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वह पुलिस चेकिंग देख भागने लगा, तभी ओकरी थाना में तैनात एएसआई मुमताज अहमद ने पीछा कर युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया, फिर उसे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
उसके बाद आज शुक्रवार को पटना के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने जैसे ही युवक की मौत की पुष्टि की। परिजनों में मातम छा गया और परिवार वालों की चीत्कार घर से लेकर अस्पताल तक गूंजने लगी।

तेलहाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की आज पटना में मौत हो गई है। ओकरी ओपी में पहले से मामला दर्ज है। आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। सुसंगत धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *