पीड़ित परिवार को दलित चेतना मंच ने दी डेढ़ लाख रुपए, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था का वादा

पीड़ित परिवार को दलित चेतना मंच ने दी डेढ़ लाख रुपए, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था का वादा

पीड़ित परिवार को दलित चेतना मंच ने दी डेढ़ लाख रुपए, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था का वादा

संजय मिश्र
दरभंगा

इंडिया में दुःख में डूबे जरूरतमंद के लिए डेढ़ लाख रुपए अपने आप में बड़ी राशि है। और वो भी विपत्ति झेलने वाले असहाय परिवार को मिल जाए तो सुरक्षित जीवन की आस जगती है। भाग दौर की जिंदगी में ऐसा हो तो समाज जैसे शब्द पर भरोसा जगता है। कुछ ऐसा ही दरभंगा में हुआ है।

कुछेक रुपए लहरा कर फोटो खिंचवाने वाले सियासत के लोग पीछे रह गए .. सरकार और प्रशासन के लोग बेपरवाह नजर आए .. लेकिन दलित चेतना मंच ने पहल की और पीड़ित परिवार के बच्चों की आंखों में उम्मीद की किरण तैर रही है। हम बात कर रहे हैं दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के हावी भौआड़ गांव की। गुरुजी के नेतृत्व में दलित चेतना मंच की टीम गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के हावी भौआड़ पहुंची। ग्राम निवासी राजेश पासवान के परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

गुरुजी ने बताया कि राजेश पासवान नागालैंड में मजदूरी करते हैं। उन की गर्भवती पत्नी चमेली देवी का डीएमसीएच ले जाते ही असमय निधन हो गया। परिवार में दो छोटी बच्ची है। दुखद घटना की जानकारी मिलते ही दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी अपनी टीम के साथ दुखित परिवार से मिलने पहुंच गए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी .. दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। परिवार की माली हालत देख दोनो बच्चियों के भरण पोषण के लिए संगठन के तरफ से गुरु जी ने तत्काल आर्थिक सहायता हेतु डेढ़ लाख रुपए राशि प्रदान की। विकल हो गए गुरुजी ने बच्चियों की पढ़ाई में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

मौके पर दुःख बांटने दलित चेतना मंच के संस्थापक प्रमोद पासवान के अलावा दिलीप पासवान, इंद्रदेव राम, रामप्रवेश सदा, राजेश पासवान, मनोज पासवान, विपिन पासवान, सखी चंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *