पीके ने जमुई में भरी हुंकार, बोले – नीतीश चचा को हटाना है। भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार:- प्रशांत किशोर

पीके ने जमुई में भरी हुंकार, बोले – नीतीश चचा को हटाना है। भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार:- प्रशांत किशोर

पीके ने जमुई में भरी हुंकार, बोले – नीतीश चचा को हटाना है। भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार:- प्रशांत किशोर

 

जमुई। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत आज जमुई और बांका के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जमुई के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में उपस्थित हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार और जमीन की रसीद कटाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं। पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगाई जा रही हैं और जमुई के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में?

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें अपने बच्चों के लिए वोट देना है। इस बार वोट नेता का चेहरा देखकर नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर देना है। इस बार वोट जाति धर्म पर नहीं, अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है। इस बार लालू, नीतीश, मोदी नहीं बल्कि जनता का राज लाना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *