पिस्टल व चार कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट से पुलिस ने शुक्रवार की रात लंबे समय से फरार एक शराब तस्कर को एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मोसीमपुर गांव निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है।

उमेश के खिलाफ शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। इसके अलावा तीन मार्च को काकरघाटी गांव निवासी पंकज यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इस मामले में भी वह आरोपित है। घटना के बाद से ही वह फरार था। शुक्रवार की रात उमेश के गौसाघाट में अपने सहयोगी शराब तस्कर मो. अबूजर के घर में छुपे रहने की जानकारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह को मिली। सूचना मिलते थानाध्यक्ष ने एसआई सुभाष चंद्र मंडल, राहुल कुमार व टेक्निकल सेल के सहयोग से अबूजर के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उमेश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक और मामला दर्ज किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *