पिस्टल लहराते हुए तस्वीर इंटरनेट मिडिया पर डालना युवकों को पड़ा भारी, दोनों पुलिस की हिरासत में।

पिस्टल लहराते हुए तस्वीर इंटरनेट मिडिया पर डालना युवकों को पड़ा भारी, दोनों पुलिस की हिरासत में।

बिहार में मोतीहारी मुफस्सिल थाना की पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर पिस्टल लहराते वीडियाे प्रसारित करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई थी। इसके बाद शनिवार को फरार दूसरे युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भटहां गांव के दो युवकों ने अपने पास पिस्टल रखा है। दोनों ने हथियार के साथ अपनी तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल की है।

उन्होंने आगे बताया कि वीडियो देखने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मामले में पहले राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद रात में उसके साथी धनराज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम अब आग्नेयास्त्र की खोज में छापेमारी कर रही है।

टीम में सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज, थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, जमादार अखिलेश कुमार व पुलिस के जवान शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने गोढ़वा गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के आरोपित जाकिर मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। छापेमारी टीम में दारोगा राकेश कुमार , पंकज कुमार , गोपाल कुमार आदि शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *