पिस्टल निकाल कर दारोगा ने बचाई जान, बिहार पुलिस को दबंगई दिखानी पड़ी महंगी।

पिस्टल निकाल कर दारोगा ने बचाई जान, बिहार पुलिस को दबंगई दिखानी पड़ी महंगी।

बिहार के गया में निर्दोष ग्रामीणों को पीटना पुलिस की टीम को महंगा पड़ गया। पुलिस की पिटाई से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने टीम को घेर लिया।

इस दौरान रोड़ेबाजी भी शुरू कर दी। ग्रामीणों के आक्रोश और रोड़ेबाजी को देखते हुए पुलिस की टीम भागती नजर आई। वहीं, खिजरसराय थाने के एक पुलिस पदाधिकारी को खुद को सुरक्षित करने के लिए सर्विस पिस्टल निकाल कर भांजना पड़ा।

यह घटना गया जिले के खिजरसराय थाना इलाके की है। डीएसपी कमलेश कुमार के नेतृत्व में खिजरसराय थाने की पुलिस टीम शादीपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने को निकली थी। अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी थी। चिन्हित स्थान पर जाने के क्रम में शादीपुर गांव में सड़क किनारे कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और कई की पिटाई कर दी। इसके बाद पूरे गांव के लोग हत्थे से उखड़ गए। इस बीच फल्गु नदी की ओर से लौटने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। अचानक ग्रामीणों की रोड़ेबाजी से पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए।

इस बीच ग्रामीणों की भीड़ ने खिजरसराय थाने के पुलिस पदाधिकारी अमरजीत चौधरी को घेर लिया। इसके बाद कोई चारा न देख अमरजीत चौधरी ने खुद को बचाने के लिए अपनी सर्विस पिस्टल बाहर निकाल ली। काफी देर तक वो सर्विस पिस्टल को ग्रामीणों के बीच भांजते रहे और इस दौरान वीडियो भी बनाते रहे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनकी सर्विस पिस्टल को छीनने की भी कोशिश की। अब ये जांच का विषय है कि पुलिस ने आखिर ग्रामीणों को क्यों पीटा? जिसके बाद वे आक्रोशित हुए और वापस लौटती पुलिस को घेरकर रोड़ेबाजी की।

इस संबंध में डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में अमरजीत चौधरी पिस्टल निकाल कर लोगों से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी खुद को किसी तरह से सुरक्षित करते हैं और फिर पुलिस की टीम के साथ वापस लौट जाते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *