पार्किंग विवाद पर चली गोलियां, बीच बचाव करने वाले की मौत, बाप-बेटे घायल।

पार्किंग विवाद पर चली गोलियां, बीच बचाव करने वाले की मौत, बाप-बेटे घायल।

शनिवार की देर शाम सिंघौल ओपी क्षेत्र के में मैजिक वाहन लगाने के आपसी विवाद में एक पक्ष ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी में कैलाशपुर वार्ड चार निवासी रामनाथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत हो गई, वहीं विकास के चाचा 65 वर्षीय बैजू यादव और उनके पुत्र 30 वर्षीय संजीव यादव घायल हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली विकास के चेहरे और बांह पर लगी है।

जानकारी मिलते एसपी योगेंद्र कुमार कैलाशपुर पहुंच जांच पड़ताल कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि इस मामले में चमरू यादव की पत्नी विभा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चमरू यादव, उसका का पुत्र रूपेश यादव व मितो यादव तथा चंदू यादव का पुत्र अंकेश यादव फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार संजीव यादव मैजिक मालवाहक चलाते हैं। घर तक जाने का रास्ता नहीं होने के कारण घर से दूर रात में गाड़ी पार्किंग करते थे। शनिवार की देर शाम माल ढोने वाला मैजिक वाहन सड़क पर लगाने को लेकर गोतिया से विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगने से विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

बैजू यादव एवं उसका पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन तथा अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। स्वजनों का कहना है कि बैजू यादव व संजीव यादव के साथ पार्किंग को लेकर मारपीट हो रही थी। अपने चचेरे भाई और चाचा को बचाने के लिए विकास यादव मौके पर पहुंचा था। तभी बदमाश ने गोली चला दी। गोली लगते ही विकास की मौत हो गई। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गोलीबारी करने वालों में मृतक के गोतिया का नाम सामने आया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *