दरभंगा: जिले के बिरौल थानाक्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। फिर उसी कमरे में वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी बिरौल पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए एफएसएल की टीम को सूचित किया और फिर मामले की जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के अरगा निवासी 55 वर्षीय कुसुम लाल मंडल अपने घर में अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी उम्र के साथ रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ दिन पहले कुसुम लाल मंडल को पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहती थी। इसी बीच मंगलवार को जब बाहर से पत्नी घर आई तो किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और इसी बीच कुदाल से उसने अपने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे से लटक गया।
इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी सूचित कर दिया है। उक्त मृतक का दो बेटा है जिसमें से बड़ा बेटा धर्मेंद्र कुमार सीतामढ़ी में बिहार पुलिस के कांस्टेबल के पोस्ट पर कार्यरत है। छोटा बेटा रविन्द्र कुमार समस्तीपुर में रहकर बीएड की पढ़ाई करता है।

