पति ने की पत्नी हत्या, महिला का भाई बोला- ‘बहन करती थी अवैध संबंध का विरोध, तो…’

पति ने की पत्नी हत्या, महिला का भाई बोला- ‘बहन करती थी अवैध संबंध का विरोध, तो…’

नवादा: जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. अवैध संबंध के विरोध पर एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. देर रात में या मंगलवार (11 जुलाई) की सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद महिला के ससुराल वाले फरार हो गए हैं. महिला के भाई बिरजू चौधरी ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया और पूरी बात बताई.

बिरजू चौधरी ने कहा कि उसकी बहन रंजू की उसके पति उमेश चौधरी ने ही मार डाला है. हत्या के बाद सभी ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. मेरी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है. उसने कहा कि उसके जीजा का एक लड़की से अवैध संबंध है. उसकी बहन विरोध करती थी तो उसके साथ पिटाई की जाती थी. अंत में उसके जीजा ने रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी और वे फरार हो गए. ससुराल के अन्य लोग भी इस हत्या में शामिल हैं.

बताया जाता है कि मृतक महिला रंजू आंगनबाड़ी सहायिका थी. वह अपने बच्चों के साथ नवादा में किराए के मकान में रहती थी. सूचना मिलने के बाद लड़की के मायके वाले पहुंचे थे. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों में हड़कंप मच गया है.

वहीं इस पूरे मामले पर नारदीगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है. मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. सभी बिंदु पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. मौत की घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *