दरभंगा : प्रेमिका की चाहत में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं इस शख्स तो तगड़ा झटका तब लगा जब प्रेमिका ने भी शादी से इनकार दिया। इसी बीच पत्नी की हत्या के मामले में करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूरा दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित आसी गांव का है। आरोपी युवक का नाम मो. हामिद उर्फ तुफैल है। जिसने अपनी ही सौतेली बहन से प्रेम विवाह किया था। तब से वह अपनी मां और पत्नी के साथ रहा करता था। इस शादी से नाराज उसके पिता दूसरी पत्नी के साथ बिरौल बाजार में रहा करते थे।
इस बीच एक बार फिर मो हामिद उर्फ तुफैल को अपनी एक पड़ोस में रहने वाली युवती से प्यार हो गया। इस बात की खबर जब पहली पत्नी को हुई वह इसका विरोध करने लगी। आरोपी शख्स ने अपने प्यार में खलल पड़ने से इसकदर नाराज हुआ उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाने लगा। किसी को शक न हो इसलिए उसने बड़े ही शातिर तरीके से खाने के दौरान लिट्टी में जहर मिलाकर अपनी पत्नी को खिला दिया। यही नहीं जब पत्नी की इससे जान नहीं गई तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ग्रामीणों को भी अपनी बातों में फंसा लिया। उन्होंने पत्नी की सामान्य मौत का बताकर ग्रामीणों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब आरोपी का एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें वो अपनी प्रेमिका संग बात कर रहा था। आरोपी प्रेमिका को शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी दौरान उसने ये भी कहा कि तुम्हारे कारण ही हमने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पहले उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अब तो तुम शादी करो हमसे।
इस ऑडियो के वायरल होते ही घटना के डेढ़ महीने बाद आरोपी के खिलाफ बिरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर आसी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच जिस प्रेमिका के चक्कर में आरोपी ने पत्नी को मारा अब उसी युवती ने तुफैल से शादी करने से इनकार कर दिया।

