पताही हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान सांसद गोपाल जी ठाकर ने अमित शाह को  पाग, चादर व मखान के  माला पहना कर स्वागत और अभिनंदन किए। 

पताही हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान सांसद गोपाल जी ठाकर ने अमित शाह को  पाग, चादर व मखान के  माला पहना कर स्वागत और अभिनंदन किए। 

दरभंगा।रविवार को दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री  अमित शाह के मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर व मखान माला देकर स्वागत और अभिनंदन किए। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी के मुजफ्फरपुर की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब बिहार से जंगलराज हटाने हेतु बिहारवासियों द्वारा लिए गए संकल्प का एक झलक है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने अपने संबोधन में समस्त बिहार की जनता को छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए, छठ माता से बिहार को पलटू राम की सरकार से जल्द मुक्ति देने का कामना किए। गृह मंत्री ने दरभंगा एम्स पर बोलते हुए कहा कि दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने गड्ढे में धरना करके दरभंगा वालों को बताने का कार्य किया है कि नीतीश कुमार ने एम्स निर्माण हेतु कैसी जगह दी थी वहीं दरभंगा एयरपोर्ट की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि अबतक सोलह लाख यात्री दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा कर चुके है और 40 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य चल रहा है।

सांसद ने कहा कि गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब 10 वर्ष में बिहार को 1 लाख 50 हजार रुपया दिया गया था, और जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने है,बीते 9 वर्षों में 6 लाख करोड़ रुपये देकर बिहार का विकास के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा समाज का बहिष्कार और विरोध किया। जबकि मोदी जी ने हमेशा पिछड़ा समाज का सम्मान किया।
वर्तमान में मोदी जी की मंत्रीमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं, मोदी सरकार द्वारा ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी। इसके साथ-साथ नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक विद्यालय में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जबकि लालू और नीतीश सहित इंडी एलायंस के नेताओं ने हमेशा ओबीसी समाज को ठगने का कार्य किया है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री ने कहा कि आरजेडी और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे। इन्होंने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन खून की नदियां छोड़ो, किसी को कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं,जहां एक को प्रधानमंत्री बनना है वहीं दूसरे को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। गृह मंत्री ने कहा कि पलटू राम ने बिहार के जनता के जनादेश का अपमान किया है। बिहार की जनता 2014 में मोदी जी को 31 सीटें दी थी वहीं 2019 में 39 सीटें दी। इस बार 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिए और 2025 में कमल फूल की सरकार बिहार में बनानी है इसको लेकर आप सभी से विनती है कि आप लोग इसका संकल्प लें
सांसद ने कहा कि अपने भाषण में गृह मंत्री ने ट्रिपल तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक सहित कई विकासात्मक मुद्दों को रखने का कार्य किए।
उन्होंने देश में नया संसद भवन और माताओं और बहनों को 33% आरक्षण देने का चर्चा भी अपने उद्बोधन में किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *