पटना में खेसारी बने ऑटोरिक्शा वाला:राजनीति में एंट्री के सवाल पर कहा- मुझे हीरो ही रहने दीजिए ।

ऑटो में बैठे खेसारी लाल यादव।
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव पटना में ऑटो रिक्शा चलाते हुए नजर आए। होटल मौर्य के पास उन्होंने कहा कि यह ऑटो रिक्शा एकदम खेसारी की तरह है।क्योंकि यह उनकी तरह मजबूत है और उनकी तरह माइलेज भी देती है। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि इस ऑटो रिक्शा में सबकुछ है, बस एसी नहीं है।

उनसे जब पूछा गया कि राजनीति में कब एंट्री लेंगे, तब उन्होंने कहा, “जब सलोग राजनीति में आ जाएंगे तो फिर बिहार में हीरो कौन रहेगा? तो मुझे हीरो रहने दीजिए बाकी मेरे बड़े भाई लोग राजनीति संभाल रहे हैं। एक परिवार से हर कोई एक ही काम नहीं कर सकता है, क्योंकि बहुत सारे काम हैं। मुझे इसी काम के लिए बनाया गया है, इसलिए आज मैं यहां हूं। अगर मैं नेता होता तो शायद इसे प्रमोट नहीं कर पाता। फिर मैं किसी एक वर्ग का हो जाता, पर आज मैं लोगों के दिल में हूं।”

खेसारी एक ऑटो की लॉन्चिंग के लिए पहुंचे थे।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत पर खेसारी ने शोक जातया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे परिवार का हिस्सा थी। उनके जाने के बाद सभी को बहुत दुख हुआ है। मुझे भी बहुत दुख है और पूरे भोजपुरी समाज को दुख है।

बता दें कि पिछले महीने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत पर काफी विवाद हो रहा है। मौत का जिम्मेदार समर सिंह को बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *