पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक

दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव, 2021 की तैयारी को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी को अपने अपने कोषांग को सक्रिय कर लेने तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक कर काम शुरू कर देने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एम.एल.एकेडमी में ई.वी.एम. का एफ.एल.सी. चल रहा है, जो 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 02-02 प्रखण्ड में एक साथ चुनाव कराया जाएगा। कुल – 10 चरणों में चुनाव सम्पन्न होगा। 04 पदों के लिए ई.वी.एम. से तथा 02 पदों के लिए मतपत्र से चुनाव कराया जाएगा।
कार्मिक कोषांग को कर्मियों की सूची बना लेने तथा प्रशिक्षण कोषांग को कर्मियों के प्रशिक्षण का कैलेण्डर बना लेने का निर्देश दिया गया। सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग, बज्रगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग को अपने अपने कार्य प्रारंभ कर देने के निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) अखिलेश प्रसाद, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज एवं सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *