दरभंगा।न साइन बोर्ड …न योजना राशि का पता, झझरी चौक से उज्जैना चौक सड़क निर्माण में घोर अनियमितता के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद जिला सचिव प्रकाश कुमार ने अधिकारी को आवेदन दे कर ध्यान आकृष्ट कराया है।
श्री कुमार मीडिया को बताया कि पी डब्लू डी के अधिकारी को बहेरी प्रखंड क्षेत्र के झंझरी चौक से उज्जैना चौक तक सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को आवेदन दे कर ध्यान आकृष्ट कराया है ।उन्होंने कहा की एजेंसी या विभाग के द्वारा सड़क निर्माण से पहले साइन बोर्ड लगाना था लेकिन लगाया नही गया।जिससे लोगों को यह पता नही चल पा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने को तिथि क्या है। और इसकी कार्य की समाप्ति तिथि क्या है ।न हीं संवेदक के द्वारा कार्य को पूरा नही कराया जा रहा है ।इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव और इस मौसम में मोटरसाइकिल से चलना तो दूर पैदल भी चलना दुश्वार है ।हाल मामला उज्जैना चौक स्थित हाई स्कूल के गेट के सामने अधूरा निर्माण कर महीनों से छोड़कर संवेदक कुंडली मार कर बैठा है। उनके इस कारण से 15 अगस्त को झंडा तोलन के समय में काफी कठिनाइयों से लोगों को विद्यालय व पंचायत भवन पर जाने के क्रम में लोग गिर भी गए ।उन्होंने आगे कहा कि दो वर्ष से एंजेसी कार्य कर रही है लेकिन अभी तक मिट्टी का कार्य पूरा नही हुआ है और न ही पुलिया का कार्य पूरा हुआ है।लोग तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दे कि इस सड़क का निर्माण बरसों से अधूरा लटका हुआ है। वर्तमान में जो एजेंसी कार्य कर रही है ।इस एजेंसी का नाम का तो पता नहीं लेकिन इससे पहले भी एक एजेंसी काम कर अधूरा छोड़ कर भाग गई । जिसके बरसो बाद दूसरी बार सड़क का टेंडर हुआ और 2 साल पहले काम भी शुरू हुआ लेकिन अभी तक काम का 50% पूरा नहीं कर पाया है एजेंसी।लोगों को चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

