न्याय की आस लिए दर दर भटक रहा वयोवृद्ध, सामाजिक रंजिश का लगा रहा आरोप
संवाददाता
दरभंगा
जिले के ग्राम भच्छी का एक वृद्ध इन दिनों थाना पुलिस का चक्कर लगा रहा है। उसके पोते पर एक व्यक्ति ने व्यभिचार का आरोप लगा दिया है। उस व्यक्ति ने इस संबंध में बहेड़ी थाना में एक मामला दर्ज करा दिया है। वृद्ध का कहना है कि एक तरफ एफआईआर तो दूसरी जगह सामाजिक स्तर पर उसके पोते से एक लड़की की शादी का दवाब बना रहा है। थानाध्यक्ष बहेड़ी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर, दरभंगा को वृद्ध मोहन लालदेव ने आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाया है।
अपने आवेदन में मोहन लालदेव पिता अकलू लालदेव ग्राम भच्छी, पंचायत भच्छी, थाना बहेड़ी, दरभंगा ने आरोप लगाया है कि दवाब बनाने वाले व्यक्ति ने अपने पुत्री को आगे करके सोशल मीडिया वो समाज में दिग्भ्रमित करने वाला वीडियो डाल रहा है। वीडियो में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है। वीडियो में आरोपित के हवाले से कहा जा रहा वो पुलिस को जेब में रखता है। वृद्ध ने कहा है कि पुलिस के संबंध कही गई बात सरासर गलत है। हमारे परिवार में पुलिस प्रशासन के लिए पूरा सम्मान है।
वीडियो में धमकी है कि झूठे व्यभिचार केस में फंसा ही दिया है अगर शादी नहीं किया तो हत्या के केस में फंसा देंगे। इतना ही नहीं इनके द्वारा मेरे घर के महिलाओं के साथ गाली गलौज करता है और मारपीट करने लगता है। इससे परिवार के लोग काफी दहशत में हैं।
वृद्ध का कहना है कि पूर्व में भी उक्त व्यक्ति मेरे घर के लोगों के साथ मारपीट किया था। जख्मी हालत में पीएचसी बहेड़ी में भर्ती हुआ था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। वृद्ध के पहले के आवेदन के 25 दिन बाद व्यभिचार का केस दर्ज कर दिया गया। हैरानी की बात है कि एफआईआर में घटना का स्थान दिल्ली बताया गया लेकिन दिल्ली के स्थानीय थाना को सूचना नहीं दिया गया और न ही लड़की का मेडिकल कराया गया।वृद्ध के अनुसार किसी साजिश के तहत मेरे परिवार को झूठे केस में फंसा दिया गया है।

