भाजपा नेता और विधानसभा में हाल ही नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार राजेन्द्र सिंह राठौड़ मंगलवार को उदयपुर आए।
भाजपा नेता और विधानसभा में हाल ही नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार राजेन्द्र सिंह राठौड़ मंगलवार को उदयपुर आए। वे सुबह करीब 9ः30 बजे महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उदयपुर भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका साफा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वे यहां करीब 25 मिनट तक भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद वाया रोड भीलवाड़ा रवाना हो गए।
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने भाजपा पदाधिकारियों से खासकर उदयपुर जिले की राजनीति का फीडबैक लिया। राठौड़ ने उन्हें कहा कि अब सड़क से लेकर सदन तक के लिए तैयार हो जाओ। ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार आ सके। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को उदयपुर और खासकर मेवाड़ में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने के लिए जनता के मुद्दे उठाने की सलाह दी।
वे सुबह करीब 9ः30 बजे महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उदयपुर भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका साफा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
वे सुबह करीब 9ः30 बजे महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उदयपुर भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका साफा और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान एयरपोर्ट पर जिला भाजपा देहात अध्यक्ष चन्द्रगुप्त चौहान, भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर पालीवाल, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल, जिला परिषद सदस्य दूदाराम डांगी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राठौड़ पहली बार उदयपुर आए। वे भीलवाड़ा में सभा में भाग लेने के बाद वाया रोड़ जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।