निर्माण पूरा करने का लक्ष्य अवधि बीतने के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण

निर्माण पूरा करने का लक्ष्य अवधि बीतने के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण

राजीव कुमार झा की रिपोर्ट

दरभंगा।संवेदक किस तरह विभाग को अंगूठा दिखाते हैं, निर्माण अवधि बीत जाती है, लोगों की नजर पड़ती है तो झटपट निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाता है ।
जिले में ऐसा ही एक मामला नही है इस तरह के कई मामले है जहाँ सड़क किनारे साइन बोर्ड लगा तो देते हैं पर काम शुरू नही करते है।कार्य अवधि बीतने के महीनों बाद काम शुरू किया जाता है।विभागीय अधिकारी इस तरह के मामले में मौन धारण कर लेते है।

ऐसा ही मामला दरभंगा जिले में ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार द्वारा वित्त संपोषित योजना में दिख रहा है। खेल जारी है। इसे देखने वाला कोई नही है।नवार्ड के तहत राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना के तहत एन एच 57,हीरा पट्रोल पम्प से शीशो पश्चिम शर्मा टोला तक सड़क निर्माण होना था।

विभाग ने ठेका निकाला और इसका काम लिलाधर यादव नाम के व्यक्ति को मिला। ठेकेदार ने उक्त सड़क के किनारे साइन बोर्ड भी लगाया।

स्थानीय निवासी बिनोद कुमार सिंह कहते हैं कि जिस सड़क को 23 सितम्बर 2021 को कार्य समाप्त कर देना था उस सड़क का निर्माण अप्रैल 2022 में शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि अनुरक्षण के नाम पर लूट मचा हुआ है।

संपर्क करने पर अभियंता का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।एक अधिकारी इस तरह से लापरवाह तो नही हो सकते।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *