नाबालिक स्कूली छात्र की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या।

नाबालिक स्कूली छात्र की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या।

पटना के नौबतपुर में एक नाबालिक स्कूली छात्र की निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के शव को जमीन में दफन कर दिया गया था। पुलिस ने 10 दिनों के बाद जमीन खोदकर छात्र का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव के कुणाल कुमार उर्फ मंटू शर्मा का बेटा अभिषेक कुमार पिछले 6 जनवरी को अचानक लापता हो गया। अभिषेक कुमार नौबतपुर के त्रिभुवन हाई स्कूल में दसवां क्लास का छात्र था। अभिषेक के भाई स्नेह कुमार का कहना है कि 6 जनवरी को परसा गांव के नजदीक से अजीत कुमार सिंह नाम का एक युवक अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर उनके भाई अभिषेक कुमार को ले गया। तब से अभिषेक लापता है। काफी पूछताछ के बाद भी जब अजीत कुमार ने अभिषेक का कोई सुराग नहीं बताया तो परिवार के लोगों ने अभिषेक कुमार के हत्या की आशंका जताते हुए अजीत कुमार के खिलाफ नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *