नागरिक – पुलिस संबंध भरोसेमंद बनाने में सॉफ्ट पावर बेहद कारगर – दीपक कुमार

नागरिक – पुलिस संबंध भरोसेमंद बनाने में सॉफ्ट पावर बेहद कारगर – दीपक कुमार

लहेरियासराय थाना परिसर में पदाधिकारियों और कर्मियों ने किया पौध रोपण

संजय मिश्र
दरभंगा

कानून व्यवस्था की बारीकियां पढ़ सुन आई अर्चना और प्रिया को भान नहीं रहा होगा कि थाना परिसर में पौध रोपण करने से पोलिसिंग को कैसी ऊर्जा मिलेगी .. और कि वरीय पुलिस अधिकारी इसको इतनी अहमियत क्यों दे रहे .. लेकिन लहेरियासराय थाने के इन प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों के प्रफुल्लित चेहरे लक्ष्य की कहानी बयां करते रहे. एसएचओ दीपक कुमार के दमकते भाव में इसी कथा की अनुगुंज रविवार 8 सितंबर 2024 को सुनाई दी.

रचनात्मक कार्यों और गतिविधियों से पब्लिक के मन में भरोसा जगता है. एसएचओ दीपक कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की रूपरेखा इसीलिए बनाई जाती है ताकि लोगों में उत्सुकता का संचार हो. खेल कूद, राष्ट्र हित के जनजागरण अभियान में सक्रियता आदि से अपनेपन का ध्यान आता है. आपसी विश्वास प्रगाढ़ होता जाता है. एसएचओ ने कहा कि ये सॉफ्ट पावर टूल्स हैं. इसका असर होता है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक खुले मन से सहयोग देने सामने आते हैं.

दीपक कुमार ने खुशी व्यक्त की कि दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दरभंगा जिले के सभी थानों में परिसर की साफ सफाई और पौध रोपण किया गया. लहेरियासराय थाना परिसर में एसएचओ के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने सफाई की और पौधे लगाए. इसमें प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर संजू, अमित, रजनीश और रंजन शामिल थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *